थाने के अंदर ही आपस में भिड़ गए किन्नर, दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, एक-दुसरे के खिलाफ की शिकायत…


बिलासपुर।
 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थर्ड जेंडर के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े के बाद दोनों गुट के सदस्य अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दोनो गुटों की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जा रहा है कि, राजा किन्नर और रजिया किन्नर गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों गुट एक दूसरे पर अपने क्षेत्र में काम करने का आरोप लगाकर एक दूसरे से उलझते रहे हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम भी दोनों गुटों के सदस्य आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही एक युवक को किन्नरों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित युवक लोगों से मदद मांगते हुए जान बचाकर भागता रहा।

मारपीट के बाद दोनो गुट पहुंचे थाने-
झगड़े के बाद किन्नर ने भी अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में किन्नरों की भीड़ थाने पहुंच गई। इस दौरान दोनों गुट के किन्नर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। तब पुलिस ने उन्हें झगड़ा करने और हंगामा मचाने से मना किया। साथ ही उन्हें शिकायत में अपनी-अपनी बात रखने की समझाइश दी। पुलिस ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान थाने में देर रात तक दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786