फिर एक्शन में ED, तड़के सुबह दो मंत्रियों के घर पर की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के घर पर छापेमारी की है। यह छापेमारी नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ी हुई है। ईडी की एक टीम अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर पहुंची है तो वहीं दूसरी टीम मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर रेड डाल रही है। इसके अलावा ईडी उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी नेता सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

ईडी की टीम पर ग्रामीणों ने किया था हमला

बता दें कि ईडी की टीम बीते दिनों राशन घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था। भीड़ ने ईडी अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। इस हमले में तीन ईडी अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थीं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786