राज्यपाल का अभिभाषण खत्म..पक्ष-विपक्ष के बीच हंगामा शुरू, किसान के आत्महत्या का उठाया मुद्दा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण के सत्र की विधिवत शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अभिभाषण के दौरान टोकते हुए कहा कि, ऐसे भी यहां इंग्लिश जानने वाले कम ही लोग है, क्यों आप तकलीफ कर रहे हैं, हमलो आपके अभिभाषण को पढ़ा हुआ मान लेंगे। भूपेश बघेल के टोकने के बावजूद राज्यपाल ने अपने अभिभाषण जारी रखा। राज्यपाल ने कहा की मेरी सरकार अपने योजनाओं को पूरा करेगी।। मेरी सरकार गुड गवर्नेंस को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरी सरकार अपने वादों को पूरा करने प्रतिबद्ध है। मेरी सरकार ने 18 लाख आवास के वादा को पूरा किया है।

10 मिनट तक राज्यपाल का संबोधन हुआ। इस दौरान उन्होंने नये विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में ये जरूरी है कि पक्ष और विपक्ष आपसी समन्वय के साथ मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करे और लोकतंत्र के लिए आदर्श प्रस्तुत करें। ताकि, लोगों के बीच विधायिका का विश्वास बढ़े। उन्होंने नये विधायकों से संसदीय परंपरा के अनुरूप जिम्मेदारी के निर्वहन की अपील की।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786