Daily Horoscope 20 December 2023 : आज के दिन मेष और वृषभ समेत 7 राशि वालों को रहना होगा बेहद सतर्क

Daily Horoscope : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. राशिफल से भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि (Aries Horoscope)

धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा. धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी. निजी कार्य की बाधा दूर होगी. दिन शुभ रहेगा. परीक्षा में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

झूठ बोलने से बचें. वाहन सुख मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. धैर्य रखें और आगामी कार्यों की रुपरेखा तैयार करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भय व चिंता का माहौल रहेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. गलत संगति से बचें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें. शारीरिक कष्ट संभव है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. रोजगार प्राप्ति संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. यात्रा हो सकती है.

सिंह राशि (Leo Horoscope)

अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा. समाजिक ख्याति बढ़ेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

पारिवारिक विवाद से बचें. सुखद समाचार मिल सकता है. विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है. आपको हानि संभव है, कारोबार से लाभकारी अवसर मिलेंगे.

तुला राशि (Libra Horoscope)

कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे. सिरदर्द की पीड़ा रहेगी. नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज निवेश शुभ रहेगा, धन प्राप्ति सुगमता से होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

कई दिनों से आप यात्रा करने के लिए सोच रहे हैं तो आज वह यात्रा पूरी होगी. दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय बीतेगा. अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है. निवेश से लाभ मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

व्यवसाय में आ रहे अवरोध से आत्मबल कम होगा. प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें. बेरोजगारी दूर हो सकती है, बस प्रयास करें. यात्रा लाभकारी रहेगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. समय पर सुधर जाएं अन्यथा समय  खुद व खुद आप को सुधार देगा. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें. फालतू के खर्च होंगे. पुराना रोग उभर सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना नजरिया सकारात्मक करें. अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी. तनाव रहेगा, बकाया वसूली होगी. यात्रा सफल रहेगी. निवेश शुभ रहेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope)

भक्तिभाव में रूचि बढ़ेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यवसायिक नई योजनाएं बनेंगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेश शुभ रहेगा.

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786