BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे डॉ. रमन सिंह

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। संभावना है कि वे 20 दिसंबर तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। रविवार को डा. रमन को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में 2018 में डॉ. रमन सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे लगातार पांच सालों तक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

पार्टीस्तर पर भाजपा में जेपी नड्डा के बाद उनकी संगठन में बड़ी अहमियत रही है। उनको केंद्रीय नेतृत्व ने कई बार बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों दी है। उनको एक बार भाजपा के दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में झंडा भी फहराने का मौका दिया गया था। इसी के साथ कुछ अवसरों पर भाजपा की राष्ट्रीय बैठक के बाद डॉ. रमन सिंह को ही बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786