हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आया पैरे से भरा ट्रैक्टर, आग से जल कर हुआ खाक

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पैरा से भरे ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई, ट्रैक्टर में खेत से पैरा लेकर किसान अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में ट्रैक्टर आ गया और चिंगारियां उठने लगीं। इस दौरान वाहन से कूद कर ड्राइवर ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग भड़कती चली गई। यह पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

इस घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि हाई टेंशन तार ढीला है और नीचे झुका हुआ है। जिससे वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786