हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल

नई दिल्ली

 भारत और आसपास के इलाके में तबाही की आहट सुनाई दे रही है. आसमान में अभी से ही आफत मंडराने लगी है. अबकी सर्दी भयंकर सितम ढाने वाली हो सकती है. सर्दी तो सितम ढाहेगी ही, मगर अबकी अलनीनो तबाही मचा सकता है. जी हां, सर्दियों में मौसम इस बार हिमालयी क्षेत्रों में बड़ी मुसीबत बन सकता है. मजबूत अलनीनो या एल-नीनो के चलते सामान्य से ज्यादा बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. इससे बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. नेपाल से लेकर उत्तर भारत तक मौसम का यह बदलाव नदियों के जलस्तर, खेती, बिजली उत्पादन और पानी की उपलब्धता पर असर डाल सकता है. वहीं, कुछ इलाकों में सूखे के कारण जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ने की चेतावनी दी गई है। 

एक रिपोर्ट की मानें तो अबकी बार एक शक्तिशाली ‘अलनीनो’ (El Nino) के कारण हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इससे सर्दियों के मौसम में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. इसका असर कई देशों तक हो सकता है. इसमें नेपाल-हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक शामिल है। 

अलनीनो के कारण अधिक बारिश, बर्फबारी
इस रिपोर्ट का नाम है ‘हिंदू कुश हिमालय (HKH) विंटर आउटलुक 2026’. इसे काठमांडू स्थित ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट’ (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स’ ने मिलकर तैयार किया है. इस रिपोर्ट में नेपाल, भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सहित कई देशों में अधिक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। 

रिपोर्ट में क्या चेतावनी दी गई?
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश या बर्फबारी के कारण पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन हो सकते हैं. वहीं, इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ सकता है और जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। 

यह अनुमान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी संस्था ‘नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (NOAA) ने एक बहुत शक्तिशाली अल नीनो के सक्रिय होने की जानकारी दी है. संभावना है कि 1950 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से यह अब तक का सबसे शक्तिशाली अल नीनो हो सकता है. इसके चांस लगभग 60 प्रतिशत हैं। 

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786