IAS पल्लवी मिश्रा और आदित्य शर्मा शादी के बंधन में बंधे, हाईप्रोफाइल मेहमानों ने की शिरकत

भोपाल 

पंजाब कैडर के दो आईएएस अधिकारी शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी भोपाल में एक भव्य समारोह के दौरान हुई है। यह शादी आईएएस पल्लवी मिश्रा और आदित्य शर्मा की थी। आईएएस पल्लवी मिश्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके भाई आदित्य मिश्रा आईपीएस अधिकारी हैं और अभी देवास जिले में एसपी हैं। इस भव्य शादी समारोह में कई हाईप्रोफाइल लोग मेहमान बने हैं।

दरअसल, पल्लवी मिश्रा मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं। उनके पिता अजय मिश्रा वरिष्ठ वकील हैं। पल्लवी मिश्रा का जन्म 14 अक्टूबर 1997 को हुआ है। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीए किया है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी कीं। इसके बाद उनका उनका चयन यूपीएससी में हो गया। वह 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा पंजाब कैडर की अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग अभी अमृतसर में हुई है। वह अमृतसर की एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर हैं। वह पंजाब में अलग-अलग जगहों पर रही हैं।

वहीं, आईएएस पल्लवी मिश्रा की शादी पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ आदित्य शर्मा के साथ हुई है। आदित्य शर्मा ने जीएमसीएच चंडीगढ़ से एमबीबीएस किया है। इसके बाद उन्होंने तैयारी शुरू की थी। आदित्य शर्मा भी 2023 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आदित्य शर्मा अभी पंजाब के तरनतारन जिले में एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर के रूप में पदस्थ हैं।

आईएएस पल्लवी मिश्रा और डॉ आदित्य शर्मा की शादी भोपाल में हुई है। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। साथ ही राजनीति और ब्यूरोक्रेसी जगत के लोग भी शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि आईएएस पल्लवी मिश्रा के भाई आदित्य मिश्रा भी आईपीएस अधिकारी हैं। वह 2018 बैच के अधिकारी हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। अभी आदित्य मिश्रा देवास के एसपी हैं। बहन की शादी में वह मौजूद रहे हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786