हिसार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित शूटर से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

हिसार
 बरवाला में बाडो पट्टी टोल के नजदीक जेवर मार्ग पर हिसार CIA-1 की टीम और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक कथित सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से दो-दो राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हिसार भेजा गया है।

एनकाउंटर में पकड़े गए आरोपित ने करनाल और रोहतक में 5 करोड़ रुपये की पिछले दिनों रंगदारी मांगी थी। करनाल में एक सरपंच और रोहतक में एक स्कूल संचालक से रंगदारी मांगी थी।

जवाबी फायरिंग में शूटर को लगी गोली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर CIA-1 की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया और फायरिंग शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि घायल आरोपी हिसार जिले का ही रहने वाला है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस ने वारदात स्थल को सील कर दिया है।

मौके पर हिसार CIA प्रभारी इंस्पेक्टर करमजीत सिंह और सब इंस्पेक्टर नवीन सहित पुलिस के कई कर्मचारी मौजूद हैं।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786