युवक की चाकू गोदकर हत्या, दो गिरफ्तार

भिलाई। आपसी विवाद में दीपावली की रात को दो आरोपियों ने एक युवक की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी। घटना की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और भागने के लिए इस्तेमाल किए गए स्कूटी को जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सिकोलाभांठा संग्राम चौक दुर्ग निवासी आरोपित आयुष उर्फ शुभम यादव (25) और तिरंगा चौक के पास सिकोला बस्ती दिलीप कुमार साहू (27) ने रवि राजपूत नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। तिरंगा चौक के पास स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय के पास आरोपियों ने युवक को चाकू मारा था और अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गए थे।

लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर तिरंगा चौक हनुमान मंदिर के पास रहने वाले मसूज राज यादव ने वहां जाकर देखा तो रवि राजपूत वहां पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वो खून से लथपथ था। उसने रवि राजपूत के छोटे भाई राजा राजपूत को बुलाया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया । वहां पर रवि राजपूत को मृत घोषित कर दिया गया।

शिकायतकर्ता मसूज राज यादव ने पुलिस को बताया है कि दीपावली की रात को लोगों के घर में काफी ज्यादा रोशनी थी। इस कारण से दोनों आरोपियों को हथियार लेकर वहां से भागते हुए देखा गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी कि रवि राजपूत एक आरोपी आयुष उर्फ शुभम यादव को चिढ़ाता था। इसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786