जिले में लागू आचार संहिता के उल्लंघन पर सीतापुर भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य तीन को शो कॉज नोटिस जारी

अरमान रज़ा सीतापुर सरगुजा

अम्बिकापुर _ विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर विधानसभा क्रमांक 11 सीतापुर के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राम कुमार टोप्पो के साथ विधानसभा सीतापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता कंसारी, दरिमा के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरविन्द्र सिंह एवं श्री दीपक साहू को रिटर्निंग अधिकारी सीतापुर  द्वारा नोटिस जारी किया गया है। विधानसभा क्रमांक 11 सीतापुर के रिटर्निंग ऑफिसर श्री रवि राही ने एफएसटी दल को कार्रवाई उपरांत सभी को नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वॉड दल क्रमांक – 06 द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर अंतर्गत महतारी वंदन योजना के पंजीयन फॉर्म ग्राम कुनमेरा तहसील सीतापुर में भराए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। एफएसटी दल द्वारा कार्रवाई कर फॉर्म को जप्त कर थाना प्रभारी सीतापुर के अभिरक्षा में जमा करा दिया गया। इसी प्रकार परसापाली तहसील दरिमा में भी फार्म भराए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फ्लाइंग स्क्वॉड दल क्रमांक 03 द्वारा 45 नग भरा हुआ तथा 385 नग कोरा फार्म जप्त कर थाना प्रभारी दरिमा के अभिरक्षा में जमा करा दिया गया है। एफएसटी टीमों के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों मामलों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया है। शिकायत एवं आवेदन प्रारूप के संबंध में सभी को स्पष्टीकरण 24 घण्टे के भीतर रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किया जाने कहा गया है। जवाब प्राप्त नहीं होने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 और भारतीय दण्ड संहिता के सुसंगत प्रावधान अनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786