देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने की तैयारी, ग्वालियर में तैनात होंगे उड़नदस्ते

ग्वालियर.

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर एवं अन्य विवाह मुहूर्तों के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिये पुख्ता प्रबंध किए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही अन्य विभागों को सम्मिलित कर जिला स्तर पर एवं विकासखंड और ग्राम स्तर तक बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया है।

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2026 के अंतर्गत जिले में बाल विवाह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जन जागरूकता का भी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम गठित
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग उपासना राय ने बताया कि देवउठनी एकादशी एवं आगामी विवाह मुहूर्तों पर संभावित बाल विवाह की सूचना व शिकायत प्राप्त करने के उद्देश्य से वन स्टाप सेंटर ग्वालियर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम गठित किया गया है। जिले के आम नागरिक टोल फ्री नंबर 1098 अथवा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0751-2990969 पर बाल विवाह के संबंध में शिकायत एवं सूचना दे सकते हैं। जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं महला व बाल विकास अधिकारी द्वारा बाल विवाह के संबंध में निरंतर निगरानी की जाएगी।

उड़नदस्ते भी गठित
विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, थाना प्रभारी अथवा सेक्टर पर्यवेक्षकों को शामिल करते हुए दल गठित किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त हायर सेकंडरी व हाईस्कूल के प्राचार्य, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, समस्त पटवारी, ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच व सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह एवं शौर्या दल के सदस्य सामूहिक विवाह स्थल का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं पर भी बाल विवाह न हो।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786