सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

बॉलीवुड सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सलमान खान से लेकर दूसरे फिल्मी सितारों तक, कई कलाकार पहले ही धमकियों का सामना कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का नाम भी जुड़ गया है. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ को धमकी मिली है और इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है.

बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर ने सैफ अली खान को धमकी दी है. हालांकि, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या फिर उसके नाम का इस्तेमाल कर कोई दूसरा शख्स डर फैलाने की कोशिश कर रहा है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी का नाम आने से बढ़ी हलचल
इस मामले में जीशान अख्तर का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की जांच और अहम हो गई है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड जीशान अख्तर को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है. अब सैफ अली खान को मिली धमकी में उसका नाम सामने आने से बॉलीवुड और पुलिस महकमे में हलचल है.

हालांकि, अभी तक धमकी देने वाले की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिल चुकी हैं. इन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह आईआईटी ग्रेजुएट बताया गया है.

जांच में सामने आया था कि वैभव का किसी गैंग से संबंध नहीं था, बल्कि वह कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करके कलाकारों को धमकी दे रहा था.

असली आरोपी कौन? पुलिस खंगाल रही हर कड़ी
अब सैफ अली खान को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है कि इसके पीछे वास्तव में जीशान अख्तर है या कोई दूसरा शख्स उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ है या फिर कोई शख्स फर्जी पहचान के जरिए बॉलीवुड सितारों और जांच एजेंसियों को परेशान कर रहा है.

फिलहाल सैफ अली खान को मिली धमकी के मामले में जांच जारी है. आने वाले दिनों में पुलिस की पड़ताल से ही साफ होगा कि इस पूरे मामले के पीछे कौन है और धमकी देने वाले का असली मकसद क्या है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786