मंदसौर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग आयुक्त भोंडवे ने जारी किया आदेश

भोपाल
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा वित्तीय अनियमितताओं एवं बिना स्वीकृति अधिक भुगतान किए जाने के गंभीर प्रकरण में नगर पालिका परिषद, मंदसौर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.के. सुमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पी.के. सुमन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जे.सी.बी. एवं पोकलेन मशीनें किराए पर ली गई थीं। इस कार्य में उन्होंने अनुमानित व्यय राशि से अधिक राशि का भुगतान बिना सक्षम स्वीकृति के कर दिया, जिससे नगर पालिका निकाय को आर्थिक क्षति पहुंची है।

इस मामले में संचालनालय द्वारा 21 मई 2026 को सुमन के विरुद्ध आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस में प्रतिवाद उत्तर मांगा गया था। सुमन द्वारा 22 जून 2026 को प्रस्तुत किया गया जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि के दौरान पी.के. सुमन का मुख्यालय संभागीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग-उज्जैन निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786