मुरैना में श्रद्धा से मनाई गई भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती

मुरैना में श्रद्धा से मनाई गई भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती

समाजसेवी मनीष शिवहरे ने पूजन-अर्चन और महाआरती में लिया भाग

 वरिष्ठजनों के साथ युवा और बच्चे भी हुए शामिल

मुरैना
 भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती पर मुरैना में पूजन-अर्चन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनीष शिवहरे सहित समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। उपस्थित समाजजनों ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष सामूहिक आरती की और पुष्प अर्पित कर समाज की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। महाआरती में वरिष्ठजनों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए। आरती के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

 

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786