छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल

फिजिशियन एसोसिएट, रेडियोलॉजी, डायलिसिस और चिकित्सा प्रयोगशाला सहित कई क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर

रायपुर,
छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहायक एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से जुड़े 11 पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को रोगों की जाँच, उपचार में चिकित्सकीय सहयोग, नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य सूचनाओं के प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग (एनसीएएचपी) (National Commission for Allied and Healthcare Professions) के मानकों के अनुरूप हैं।

        स्नातक स्तर पर चिकित्सक सहायक (फिजिशियन एसोसिएट), स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, चिकित्सा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग तकनीक, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर प्रौद्योगिकी, रेडिएशन थेरेपी तकनीक, डायलिसिस थेरेपी तकनीक, ऑप्टोमेट्री और चिकित्सीय प्रयोगशाला विज्ञान के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीक, डायलिसिस तकनीक और चिकित्सीय प्रयोगशाला तकनीक के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

         संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि पाठ्यक्रमवार पात्रता, अध्ययन की अवधि और अन्य विवरण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in⁠  पर जाएँ। प्रवेश से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक शासकीय अधिसूचना का ही संदर्भ लें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786