इंदौर गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर भीषण आग, 50 छात्राओं का सुरक्षित रेस्क्यू

 इंदौर

 शहर के व्यस्त भंवरकुआं चौराहा इलाके में स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की इमारत में शनिवार शाम अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त हॉस्टल के भीतर ठहरी हुई लगभग 50 छात्राओं को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया।

चौथी मंजिल की गैलरी में लगे साइन बोर्ड से भड़कीं लपटें

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आगजनी की यह घटना भवन की चौथी मंजिल पर गैलरी में लगे एडवरटाइजिंग साइन बोर्ड और वहां रखी वॉशिंग मशीन में शुरू हुई। लपटों की चपेट में आने से आसपास रखे कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गए। धुआं और आग फैलने की भनक लगते ही तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को इमारत के पिछले हिस्से के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786