सिविल लाइंस रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा किए गए सम्मान का हृदय से धन्यवाद- अंजय शुक्ला

सिविल लाइंस रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा किए गए सम्मान का हृदय से धन्यवाद- अंजय शुक्ला 

रायपुर 

राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस रेजिडेंट्स एसोसिएशन (Civil Lines Residents Association) द्वारा दीपोत्सव व स्नेह मिलन समारोह तथा  सम्मान समारोह का आयोजन विमतरा होटल में किया गया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई शोभा कार्यक्रम  में  गरिमामय दीवाली मिलन के साथ संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया। 

विमतारा ऑडिटोरियम, शांतिनगर, रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की गरिमा कई दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति से और बढ़ गई। समारोह में मुख्य रूप से विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और पूर्व मंत्री विधान मिश्रा की विशेष रूप से गरिमामई उपस्थिति रही।   

इस विशेष अवसर पर  एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड’ के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) अंजय शुक्ला जी का संस्था की ओर से आत्मीय अभिनंदन एवं भव्य सम्मान किया गया।  उन्होंने अपने उद्बोधन में  सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।

यह दीवाली मिलन एवं संगीत समारोह संस्था के अध्यक्ष रामकुमार शुक्ला और संरक्षक गोपाल प्रसाद अग्रवाल के सफल एवं कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।   

समारोह को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, योगिता हुड्डा (उपाध्यक्ष), डॉ. टुटेजा, विकास पारख (कोषाध्यक्ष), हरिन्ंदर सिंह गरचा (उपाध्यक्ष), अजिनेश शुक्ला, प्रवीण कटेला (संयुक्त सचिव) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   

कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और दीपोत्सव की हर्षोल्लासपूर्ण बधाइयों के साथ हुआ।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786