राजनांदगांव में कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा मोहारा मेला, तैयारियों की जिम्मेदारी विभागों को सौंपी

राजनांदगांव.

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवनाथ नदी के समीप स्थित मोहरा परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक और पारंपरिक महत्व रखने वाले इस मेले में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनने लगा है। नगर निगम द्वारा भी मिला को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्‍न ‘व्यवस्थाएं की जाएंगी। नदी के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन. और अन्य. आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ लोगों को पारंपरिक मेले का आनंद भी मिलेगा।

तीन दिनों तक रहेगी रौनक
कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले मोहरा मेले में तीन दिनों तक श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की चहल-पहल रहेगी। परिसर के साफ सफाई भी शुरू कर दी गई है। व्यापारियों के लिए स्थान का भी चिनांकन सुनिश्चित कराने का कार्य जल्द किए जाने की जानकारी दी जा रही है। व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस मेले में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और आवागमन की व्यवस्था को लेकर तैयारी की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि काफी लंबे समय से यहां पर मेला लगता है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मोहरा पहुंचने की संभावना है। घाट के आसपास सफाई का कार्य भी तेज कर दिया गया है।

24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार, 24 नवंबर को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात क7:42 बजे से प्रारंभ होकर 24 नवंबर की रात 8:23 बजे तक रहेगी। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र नदियों एवं जलाशयों में स्नान-दान करेंगे तथा दीपदान और पूजाअर्चना करेंगे। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786