चंडीगढ़ मॉडल जेल की मिठाइयों का बढ़ा क्रेज, खरीदारी के लिए दुकानों पर उमड़ी भीड़

चंडीगढ़.

दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाई की मिठास न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटने के लिए लोग तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं।

मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इस बार शहर के लोगों को मॉडल जेल में बंद कैदियों के हाथों से तैयार होने वाली शुद्ध मिठाई की मिठास से महरूम रहना पड़ रहा है।

मिठाई का स्टॉक खत्म
सेक्टर-22 स्थित सृजन शॉप पर दीवाली से पहले ही मिठाई का स्टॉक खत्म हो गया है। दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दरअसल, जेल में तैयार होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वाद के चलते हर साल त्योहारों पर इनकी काफी मांग रहती है। इस बार पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ पुलिस और अन्य सरकारी विभागों से बड़े पैमाने पर मिठाई के ऑर्डर मिले हैं। अकेले पंजाब राजभवन की ओर से ही सृजन शाप को 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर दिया गया था।

दो क्विंटल मिठाई की मांग
इसके अलावा एक अन्य सरकारी विभाग की ओर से पौने दो क्विंटल मिठाई की मांग की गई। कई दूसरे सरकारी विभागों ने भी बड़ी मात्रा में मिठाई के ऑर्डर दिए। इन ऑर्डर की आपूर्ति करने में ही मिठाई का अधिकांश स्टाक खत्म हो गया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786