UP PET परीक्षा को लेकर रोडवेज का बड़ा फैसला, मुरादाबाद और अलीगढ़ रूट पर बढ़ाए बसों के फेरे

मेरठ
 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा यात्री मुरादाबाद और अलीगढ़ रूट पर बसों को मिले। इस कारण सोहराब गेट डिपो से मुरादाबाद रूट पर 24 और अलीगढ़ रूट पर 13 बसों के फेरे बढ़ाए गए।
 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर हुई।

दो पाली में हुई परीक्षा के लिए कुल 44,082 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परिवहन के रूप में अभ्यर्थियों ने निगम की बसों का ही ज्यादा उपयोग किया गया।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के कारण बसों में बढ़े यात्री
सोहराब गेट डिपो के कार्यवाहक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि परीक्षा को लेकर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी पहले ही कर ली गई थी। शुक्रवार को मुरादाबाद और अलीगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, इसके चलते अलीगढ़-आगरा रूट की 13 बसों को पहले चक्कर में अलीगढ़ तक भिजवाया गया, उसके बाद दूसरे चक्कर में आगरा भेजी गईं।

बरेली और सहारनपुर रूट पर भी अच्छी रही यात्रियों की संख्या
इसी तरह मुरादाबाद-बरेली रूट की 24 बसों को पहले मुरादाबाद और फिर दूसरे चक्कर पर बरेली भिजवाया गया। वहीं, मेरठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह का कहना है कि बरेली और सहारनपुर रूट पर बसों में यात्रियों की संख्या अच्छी रही।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786