बस्तर ओलंपिक में महिलाओं का दबदबा, पंजीयन में पुरुषों से दोगुनी खिलाड़ी

जगदलपुर.

बस्तर में खेलों को लेकर युवाओं का उत्साह इस बार पंजीयन के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है. बस्तर ओलंपिक 2026 में शामिल होने के लिए जिले से अब तक 70 हजार 460 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है. खास बात यह है कि कुल पंजीयन में महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से लगभग दोगुनी है.

आंकड़ों के मुताबिक 46 हजार 949 महिला और 23 हजार 513 पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नाम दर्ज कराया है. यह आंकड़ा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाता है. खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता रथ रवाना किया है. कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के समन्वय से पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है. शुभंकर, होर्डिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. विकासखंड मुख्यालयों के खेल मैदानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

पंजीयन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है, यानी इच्छुक खिलाड़ियों के पास अब सीमित समय बचा है. दीपावली अवकाश को देखते हुए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 और 5 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. अब प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती इन पंजीकृत खिलाड़ियों को बेहतर आयोजन और खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराने की होगी.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786