फेस्टिव सीजन में सस्ता हुआ सोना तो चांदी ने भरी उड़ान, खरीददारी से पहले यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Update: त्योहारों के सीजन में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. पिछले दो कारोबारी दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत चांदी की कीमत में बड़ी तेजी के साथ हुई है. इस कारोबारी हफ्ते से पहले दिन सोमवार को सोना सस्ता हुआ जबकी कीमत में तेजी दर्ज की गई.

सोमवार को सोना 22 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 1266 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी उछाल दर्ज की गई. इसके बाद सोना अपने उच्चतम भाव से और भी सस्ता हो गया है. फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई 500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4400 रुपये प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता बिक रही है.सोमवार को सोना 22 रुपये प्रति 10 की दर से सस्ता होकर 61053 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ. इससे पहले शुक्रवार को सोना 17 रुपये के दर से सस्ता होकर 61075 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

इसके साथ ही सोमवार को चांदी 1266 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 72037 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले शुक्रवार को चांदी 913 रुपये की गिरावट के साथ 70771 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

 

देश में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट

सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 61,053 रुपये, 23 कैरेट 60,808 रुपये, 22 कैरेट वाला 55,925  रुपये, 18 कैरेट वाला 45,790 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 35,716 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑलटाइम हाई से सोना 500 तो चांदी 4400 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद सोना अपने उच्चतम भाव 532 रु. प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता मिल रहा है. आपको बता दें कि सोने ने 11 मई 2023 अपना ऑलटाइम हाई  में बनाया था. उस वक्त सोना का रेट 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था. वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 4427 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर रही है. गौरतलब है कि चांदी ने  4 मई 2023 को अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का बनाया था.

 

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट रेट्स

अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप खरीददारी से पहले अपने शहर में इसका ताजा रेट भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा. मिस्ड कॉल देने को कुछ ही देर बाद में एसएमएस (SMS) के जरिए भाव आपके मोबाइल पर 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट आ जाएगा. इसके साथ ही कीमत की लगातार अपडेट्स की जानकारी के आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786