20 सीटों पर मतदान को लेकर क्या बोले सीएम…पढ़े पूरी खबर

रायपुर : 20 सीटों पर मतदान को लेकर बोले सीएम 20 में से तीन सीट पहले हमारे पास नहीं थी, वह सारी सीट हम इस बार जीतेंगे, रमन सिंह भी चुनाव हार रहे हैं, असीम दास की तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया पलटवार, सारी गड़बड़ियां यही रहते हैं, आरोप दूसरों पर लगाते हैं,यदि महादेव एप विदेश से संचालित हो रहा है तो इसको बंद क्यों नहीं किया

 लुक आउट सर्कुलर जारी है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, इसका मतलब है आपका लेनदेन हो चुका है, हमारी सरकार ने 450 लोगों की गिरफ्तारी की है, पूरे देश में इससे बड़ी कार्रवाई कहीं नहीं हुई,उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यदि हमारी संलिप्तता होती तो हम कार्रवाई क्यों करते,इन सारी बातों का इनके पास कोई जवाब नहीं है,

भाजपा के तीन दिवाली वाले बयान पर सीएम ने कसा तंज कहा

ये तो पांचवा कुंभ भी शुरू किए थे,हमारे धर्म ग्रंथो में चार ही कुंभ के उल्लेख हैं,दीपावली एक ही होता है जो हमारे शास्त्रों में लिखा है,ये शास्त्रों से बाहर जाकर काम कर रहे,यह दिवाली नहीं मनाएंगे यह दिवालियापन है,छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया केवल एक ही टारगेट है भूपेश बघेल को गाली दो,बूथ के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक एक सूत्री कार्यक्रम, भूपेश बघेल को गाली दो,

स्मृति ईरानी द्वारा चाय बनाने पर सीएम ने ली चुटकी, कहा-

उनके पास कोई और काम नहीं रह गया,1200 वाला गैस सिलेंडर है या 400 वाला..?कौन से सिलेंडर से बनाएंगे चाय..?पहले 400 था तो बड़ा महंगा था, अभी 900 वाले में बना रहे या 1200 वाले में

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786