ग्वालियर में त्योहार से पहले बड़ी बरामदगी, 600 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी; कार्बाइड गन पर पहले ही लग चुका है बैन

ग्वालियर

 शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैल्शियम कार्बाइड का बड़ा स्टॉक पकड़ा है। राजा स्टील नाम की हार्डवेयर दुकान पर ड्रमों में 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड रखा मिला। इतनी बड़ी मात्रा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। मौके पर पूछताछ करने पर कैल्शियम कार्बाइड बेचने और स्टॉक रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला।

कार्रवाई के दौरान SDM ग्वालियर सिटी प्रदीप शर्मा, CSP कृष्णपाल सिंह और TI बहोड़ापुर आलोक सिंह परिहार ने मौके का निरीक्षण कर तलाशी ली। पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया और कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत पुलिस ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786