केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा….कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाह आज 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर आचार संहिता लागू होने के बाज शाह का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के घोषणा पत्र का लांचिंग डेट फाइनल हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए पार्टी इस बार बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

 प्रदेश भाजपा के अनुसार पार्टी का घोषणा पत्र आज (3 नवंबर) जारी होगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री शाह रायपुर आ रहे हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाह घोषणा पत्र लांच करेंगे। आपको बता दें कि 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है और 5 साल पहले छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता से बाहर हुई भाजपा वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा भी धान की कीमत धान उत्‍पादक किसानों के साथ ही प्रदेश के करीब 40 लाख से ज्‍यादा किसानों को खेती में रियायत और आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए नई योजना की घोषणा कर सकती है। भाजपा ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति का गठन किया था।

दुर्ग सांसद और पाटन सीट से प्रत्‍याशी विजय बघेल को इस समिति का संयोजक बनाया गया था। घोषणा पत्र बनाने के लिए समिति ने प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में गई इसके साथ ही विभिन्‍न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद भी किया।

संभावित घोषणा
1. महंगाई से राहत
2. गैस सब्सिडी
3. बिजली बिल माफ़ी योजना
4. रियायती आवास योजना
5. गरीब कल्याण योजना

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786