झारखंड के मनरेगा मजदूरों के लिए राहत, मजदूरी भुगतान हेतु ₹220.06 करोड़ जारी

रांची
 त्यौहारी मौसम में झारखंड के मजदूरों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) की मजदूरी मद में भुगतान के लिए 220.06 करोड़ रुपये का उप आवंटन झारखंड के जिलों के बीच कर दिया है।

यह राशि डीबीटी स्पर्श मॉडल के माध्यम से सीधे लाभुकों के खाते में जाएगी।पिछले कुछ महीनों से राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मी इसके लिए परेशान चल रहे थे। राज्य में विबी जीरामजी योजना के लागू होने के बाद मजदूरों के भुगतान के लिए पहली बार राशि आवंटित की गई है।

60:40 के अनुपात में होगा भुगतान
विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत अपर आयुक्त कमलेश्वर नारायण की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मजदूरी मद में केंद्रांश और राज्यांश का अनुपात 60:40 है। इसी आधार पर आवंटित राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। निर्देश दिया गया है कि जिन प्रखंडों में राशि खर्च हो चुकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीर्षवार भुगतान किया जाए।

जिलों को निर्देश, प्रखंडों को ससमय भेजें बजट
मुख्यालय से जारी पत्र में सभी उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक और उप विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर से प्रखंड/कार्यान्वयन एजेंसी को डीबीटी-स्पर्श मॉडल के तहत मजदूरी मद में भुगतान हेतु राशि कोषागार से सब-आवंटित करें।

कार्य की महत्ता को देखते हुए यह प्रक्रिया जल्द-से-जल्द पूरी करने और इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त (विकसित भारत-जी राम जी), झारखंड, रांची को सूचनार्थ भेजी गई है।

जिलावार आवंटन का विवरण
देवघर : 15.05 करोड़ रुपये

गढ़वा : 12.86 करोड़ रुपये

पलामू : 11.69 करोड़ रुपये

हजारीबाग : 7.05 करोड़ रुपये

गोड्डा : 6.20 करोड़ रुपये

गिरिडीह : 6.01 करोड़ रुपये

बोकारो : 5.52 करोड़ रुपये

पाकुड़ : 2.44 करोड़ रुपये

लातेहार : 2.30 करोड़ रुपये

रांची : 2.28 करोड़ रुपये

साहिबगंज : 2.31 करोड़ रुपये

धनबाद : 2.20 करोड़ रुपये

गुमला : 2.08 करोड़ रुपये

जामताड़ा : 2.51 करोड़ रुपये

दुमका : 1.65 करोड़ रुपये

सिमडेगा : 2.06 करोड़ रुपये

रामगढ़ : 1.51 करोड़ रुपये

सरायकेला-खरसावां : 1.45 करोड़ रुपये

चतरा : 1.17 करोड़ रुपये

खूंटी : 1.01 करोड़ रुपये

लोहरदगा : 74.49 लाख रुपये

प. सिंहभूम : 80.63 लाख रुपये

पू. सिंहभूम : 1.11 करोड़ रुपये

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786