पटना में दुर्गा पूजा पर 17 से 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक बदलाव, घर से निकलने से पहले जानें रूट

पटना
बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल घूमने और मां दुर्गा के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर जान लें। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख इलाकों में रूट बदलने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।

पंडाल घूमने का प्लान है तो इन रास्तों पर रखें नजर
पटना में डाकबंगला चौराहा, बेली रोड, आयकर गोलंबर, राजाबाजार फ्लाईओवर और अशोक राजपथ जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।

17 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर की रात 10 बजे तक या यातायात सामान्य होने तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचने का वैकल्पिक रास्ता जानना जरूरी होगा।

डाकबंगला जाने वालों को बदलना होगा रास्ता
डाकबंगला चौराहे के आसपास वाहनों की आवाजाही पर विशेष प्रतिबंध रहेगा। डाकबंगला चौराहे से कोतवाली तक दोनों तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में भी वाहन नहीं जा सकेंगे। पूजा पंडालों की ओर जाने वाले लोगों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

बेली रोड से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट
सगुना मोड़ से पटना एयरपोर्ट की ओर जाने वाले छोटे वाहन रुकनपुरा और राजाबाजार ओवरब्रिज के नीचे जगदेव पथ से बीएमपी होते हुए जा सकेंगे।

राजीवनगर और दीघा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ट्रक, बस और मालवाहक वाहनों पर रहेगी रोक
17 से 20 अक्टूबर तक पटना नगर निगम क्षेत्र में मालवाहक वाहनों और यात्री वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसमें बस, ट्रक, ट्रैक्टर और टाटा 407 जैसे वाहन शामिल हैं।

मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहनों पर 15 से 21 अक्टूबर तक रोक रहेगी। आपातकालीन वाहनों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

पार्किंग की जगह तय, जाम से बचने के लिए करें तैयारी
फ्रेजर रोड, वीरचंद पटेल पथ, जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक चौराहे तक और पटना साइंस कॉलेज सहित निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पटना सिटी में दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान परेशानी से बचने के लिए वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786