4 नवंबर को आ रहे सीएम योगी, कवर्धा में करेंगे शंखनाद

कवर्धा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। वे कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में शंखनाद करेंगे। इसके अलावा भिलाई में प्रेम प्रकाश पांडे के समर्थन में रोड शो में शामिल होंगे।

सीएम योगी के दौरा के लिए पूरी तरह से तैयारियां की जा रही है।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का प्रदेश में चुनावी दौरा जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। जानकारी के अनुसार, वे 4 नवंबर को कवर्धा और भिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगे

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786