CG Politics: दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन, सीएम भूपेश बघेल दुर्ग से भरेंगे नामांकन

रायपुर/दुर्ग।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है। आखिरी दिन होने की वजह से भाजपा, कांग्रेस और बाकी दलों के सभी प्रत्याशी आज नामांकन भरेंगे।

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग में नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 10.30 बजे दुर्ग जिले के लिए सीएम रवाना होंगे, सुबह 11.15 बजे दुर्ग कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 1 बजे जालबंधा के लिए रवाना हो जाएंगे।

 आज प्रियंका गांधी के साथ आमसभा में सीएम बघेल शामिल होने वाले हैं। दोपहर 3.15 बजे बिलासपुर में भी आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे सीएम अपने निवास पर लौंट आएंगे।

 आज ही बीजेपी के रायपुर जिले के 7 उम्मीदवार नामांकन भरने वाले हैं। नामांकन दाखिल करने के शक्ति प्रदर्शन की जोरदार तैयारी दोनों दलों की ओर से की गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786