JDU पंजाब और अकाली दल श्री आनंदपुर साहिब में चुनावी गठबंधन

चंडीगढ़.

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) की पंजाब इकाई ने कई राजनीतिक और संगठनात्मक फैसलों की घोषणा की। इनमें शिरोमणि अकाली दल श्री आनंदपुर साहिब (एसएडीएसएएस) के साथ औपचारिक गठबंधन और दिवंगत अभिनेता व राजनेता सुनील दत्त की भतीजी ममता दत्त का जेडीयू पंजाब में शामिल होना प्रमुख रहा।

जेडीयू पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष मलविंदर सिंह बेनीपाल, शिरोमणि अकाली दल श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष दविंदर सिंह और महासचिव गुरदर्शन ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य समान विचारधारा वाली ताकतों को एक मंच पर लाना और पंजाब में एक साझा राजनीतिक मंच को मजबूत करना है।

पंजाब में भाजपा शिअद के साथ गठबंधन नहीं करेगी: पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोनों पार्टियां साथ आती हैं, तो सीटों का बंटवारा बराबरी की शर्तों पर होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गठबंधन के बारे में आखिरी फैसला पार्टी नेतृत्व ही करता है।

यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल पर पुरी ने कहा कि पुराने सहयोगियों का 22 सीटों वाला फॉर्मूला अब काम नहीं करेगा। भाजपा छोटे भाई की भूमिका नहीं निभाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब नशामुक्त बनाने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केंद्र सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के मौके देने के लिए तेजी से काम कर रही है। पुरी रोजगार मेले के 20वें संस्करण में शामिल होने के लिए अमृतसर आए थे। उन्होंने यहां व्यापारियों, उद्यमियों, पेशेवरों और कारोबारियों के साथ एक बैठक भी की।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786