Women’s Asia Cup 2026 सेमीफाइनल का शेड्यूल कन्फर्म, भारत-बांग्लादेश और श्रीलंका-पाकिस्तान में भिड़ंत

 नई दिल्ली

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल कन्फर्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच मेजबान यूएई और बांग्लादेश के बीच खेला गया। उस मैच में बांग्लादेश की टीम ने बाजी मारी और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इस तरह टॉप 4 की सभी टीमें फाइनल हो गईं। टीम इंडिया ने सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटाया था, जबकि इसके बाद श्रीलंका ने दूसरे ग्रुप से टॉप 4 में जगह सुनिश्चित की थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने टीम इंडिया के ग्रुप से सेमीफाइनल में एंट्री मारी और अब बांग्लादेश की टीम ने भी इन तीनों को जॉइन कर लिया है।

वुमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप ए से टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने टॉप 4 में एंट्री की है। ऐसे में दोनों सेमीफाइनल दो अलग-अलग ग्रुप वाली टीमों के बीच होंगे। ग्रुप ए की टॉपर टीम ग्रुप बी की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी और ग्रुप बी की टॉपर टीम ग्रुप ए की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी। इस तरह टीम इंडिया के सामने पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के सामने बांग्लादेश की टीम होगी।

टीम इंडिया ग्रुप ए की नंबर वन टीम है, जबकि श्रीलंका ग्रुप बी की नंबर वन टीम है। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला गुरुवार 10 सितंबर को दुबई में शाम को साढ़े 6 बजे से खेला जाएगा। उस समय भारत में रात के 8 बजे होंगे। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच आयोजित होगा, जो शुक्रवार 11 सितंबर को दुबई के ही दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भी शाम को साढ़े 6 बजे से आयोजित होगा। उस समय भारत में रात के 8 बज रहे होंगे।

फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर
सेमीफाइनल मैचों के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला रविवार 13 सितंबर को दुबई में ही आयोजित होना है। दोनों सेमीफाइनल मैचों की विजेता टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी। ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि भारत के सामने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम हो सकती है और इस बार मुकाबला फाइनल में होने के आसार हैं। हालांकि, इसके लिए भारत को बांग्लादेश को हराना होगा और पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल – भारत बनाम बांग्लादेश – 10 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

दूसरा सेमीफाइनल – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान – 11 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

फाइनल – सेमीफाइनल 1 वर्सेस सेमीफाइनल 2 की विजेता – 13 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786