इजरायल-हमास युद्ध में फलस्तीन का समर्थन करना मिया खलीफा को पड़ा भारी, चुकानी पड़ी कीमत

इजरायल और फलस्तीन के बीच छिड़े युद्ध पर टिप्पणी करना पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा को मंहगा पड़ गया। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिलिस्तीन का समर्थन किया। जिसके बाद उनके हाथ से एक बिजनेस डील चली गई है

उन्होंने फिलिस्तीन के आतंकियों को फ्रीडर फाइटर कहकर संबोधित किया। मिया ने कहा कि क्या कोई फिलिस्तीन के फ्रीडम फाइटर्स को कह सकता है कि वह अपने फोन को पलटें और होरिजोंटल फिल्म बनाएं।

ट्विटर पर एक पोस्ट में मिया ने कहा, ‘अगर आप फलस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फलस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं, और यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।’ मिया के इस ट्वीट के बाद लोग भड़क गए और उन्हें ट्वीटर पर आलोचना झेलना पड़ा।

उनके इस ट्वीट ने रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो का ध्यान खींचा है। बता दें कि टॉड शापिरो की कंपनी अमेरिका और यूरोप में मशरूम होम ग्रो किट के उत्पादन और बिक्री करती है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने मिया खलीफा को कंपनी में लिया था, जहां उन्हें कंपनी की ऑनलाइन ट्रेड बढ़ाने में मदद करना था। रेड लाइट हॉलैंड के सीईओ टॉड शापिरो ने इस्राइल वर्सेज हमास पर पोस्ट के बाद मिया खलीफा को सोशल मीडिया पर ही नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी।

अबतक 1600 लोगों की मौत

शनिवार 07 अक्टूबर की सुबह फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला बोल दिया था। आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के इस बर्बर हमले की तमाम लोग आलोचना कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग फलस्तीन के पक्ष में भी खड़े हैं। इन्हीं में से एक हैं मिया खलीफा, जिन्होंने फलस्तीन के एकजुटता में एक बयान दिया है। जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है ।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786