झारखंड-बिहार-बंगाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 8 ट्रेनें रद्द और 10 के रूट में बदलाव

 चक्रधरपुर
 दक्षिण पूर्व रेलवे ने 31 अगस्त से 09 सितंबर तक आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण 08 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावे रेलवे ने 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्टओरिजिनेशन कर चलाएगी।

रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों अनुरोध किया है कि अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी वेबसाइट ऐप या 139 हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी:
    31 अगस्त, 02 और 06 सितंबर को ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा – आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
    31 अगस्त, 03, 04 और 06सितंबर को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल – पुरूलिसा -आसनसोल मेमू को परिचालन रद रहेगी।
    01, 04 और 06 सितंबर को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा – मेदिनीपुर – आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
    06 सितंबर को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्टओरिजिनेशन कर चलेगी 
    चक्रधरपुर – गोमो- चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115 ) : 01, 04 और 06 सितंबर को यह ट्रेन महुदा तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महुदा से गोमो के बीच रद रहेगी।
    टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68056 ) : 04 और 06 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060) : 04 और 06 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल और आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    आसनसोल – पुरूलिया – आसनसोल मेमू (63594/63593 ) : 01, 02 और 05 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    खड़गपुर – हटिया मेमू- खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036 ) : 01 , 02 और 05 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और हटिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    टाटानगर-आसनसोल – टाटानगर मेमू ( 68056 /68055 ) : 31 अगस्त, 03 और 05 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा और टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786