RAJSTHAN Assembly election : विधानसभा की 200 सीटें, पांच करोड़ से अधिक मतदाता 23 नवंबर को करेंगे वोटिंग

जयपुर। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को होने वाले मतदान में पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार राज्‍य की सभी 200 विधानसभा सीटों के ल‍िए 23 नवंबर को मतदान होगा जब‍क‍ि वोटों की ग‍िनती तीन द‍िसंबर को होगी।

ये है मतदाताओं का आंकड़ा

निर्वाचन विभाग के चार अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं।

राजस्थान राज्य की अद्यतन मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 17, 241 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार कुल 5.61 लाख विशेष योग्य जन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। वहीं राज्य में 601 मतदान केन्द्रों का नवसृजन एवं 32 मतदान केन्द्रों का समायोजन किया गया इसके चलते 569 मतदान केन्द्र बढ़े हैं। पुनर्गठन के बाद राज्य में मतदान केन्द्रों की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।

राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, वहीं 141 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786