आज पांच राज्यों के चुनाव की तारीख का होगा ऐलान…चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

नईदिल्ली  / निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का एलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

2018 में चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी. साल 2018 में छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे. मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 18 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 72 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को हुआ था. इसी तरह मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव हुए थे, जबकि राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले गए. सभी पांच राज्यों में चुनाव की मतगणना 11 दिसंबर 2018 को एक साथ हुई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786