लोन वर्राटू अभियान अंतर्गत 01 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा !   जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 ,उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया , पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के ग्राम धनीकोड़ता डीएकेएमएस सदस्य हड़मा माड़वी पिता बोसे उर्फ हिड़मा माड़वी उम्र लगभग 33 वर्ष जाति गोंड निवासी धनीकोड़ता डेंगोपारा थाना कूकानार जिला सुकमा ने आज दिनांक 07.10.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया , पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय , 230 वी वाहिनी कमाण्डेंट अनिल कुमार प्रसाद, द्वितीय कमाण्डेंट अनिल कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन एवं यूआईसी 230 वी वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

 आत्मसमर्पण कराने में यूआईसी 230 वी वाहिनी सीआरपीएफ का विषेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा उपरोक्त आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 164 ईनामी माओवादी सहित कुल 647 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786