CG में ‘बचपन सीरीज’ का दिखा खास उत्साह, 25 से 65 वर्ष तक के लोगों ने लिया खेलों का आनंद

रायपुर.

Sports Enthusiast Association (SEA) द्वारा अगस्त माह में आयोजित “बचपन सीरीज” ने सभी सदस्यों को उनके बचपन की सुनहरी यादों से दोबारा जोड़ दिया।

चार रविवार तक चले इस अनूठे आयोजन में सदस्यों ने बचपन में खेले जाने वाले पारंपरिक और मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद लिया और ऐसा महसूस किया मानो बचपन एक बार फिर लौट आया हो। इस आयोजन की परिकल्पना और सफल आयोजन SEA के सदस्य आनंद सोनी द्वारा किया गया। “बचपन सीरीज” में 25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की आयु के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए सभी ने विभिन्न बचपन के खेलों में हिस्सा लिया और हंसी-खुशी के साथ अपने बचपन को फिर से जिया। आयोजन के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। खेलों ने न केवल पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि सभी सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाया।

SEA के अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव नीलेश कटारिया और प्रवक्ता लिपि जैन द्वारा इस आयोजन को अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ लोगों को तनावमुक्त वातावरण देने और आपसी सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “बचपन सीरीज” ने यह संदेश दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है दिल में बचपन जिंदा हो तो हर उम्र में बचपन को फिर से जिया जा सकता है। SEA का यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया और सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और मनोरंजक आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786