शराबी निरीक्षक को दुर्ग SP ने किया निलंबित

भिलाई.. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित 21 नवंबर 2023 परिर्वतन यात्रा का जिला दुर्ग में आगमन होने पर रक्षित केन्द्र, दुर्ग से निरीक्षक, राजेन्द्र यादव की परिवर्तन यात्रा में सुरक्षा  व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई थी।

निरीक्षक, राजेन्द्र यादव के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर नशे की हालत में वरिष्ठ अधिकारियों एवं आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार कर अपने पदीय कर्तव्य के गरिमा के विपरीत कृत्य किया गया। जिससे आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। अतः उत्त कृत्य के लिए निरीक्षक, राजेन्द्र यादव, तैनाती रक्षित केन्द्र, दुर्ग को  अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786