चोरों के हौसले बलुंद : सूने मकान को बनाया निशाना, नगद और जेवर पार, हफ्तेभर में दूसरी घटना

कोरबा : शहर में चोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है. सीविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित सीएसईबी पूर्व काॅलोनी में सप्ताह भर के भीतर चोरी की दूसरी वारदात सामने आई है. जहां थाना से कुछ ही दूर मौजूद सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नगद और जेवर पार कर दिया है. मकान मालकिन परिवार समेत बलौदाबाजार गई हुई है. पड़ोसियों के माध्यम से उसे जानकारी मिली.

कोरबा में चोर एक के बाद एक वारदतों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. चोरों ने मकान का दरवाजा तोड़ा फिर अपने मंसूबों को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पिता की मौत होने पर महिला सीएसईबी कर्मी परिवार समेत बलौदाबाजार स्थित अपने मायके गई हुई थी. पड़ोसियों ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी. जिसके बाद वो कोरबा के लिए रवाना हो गई है.

फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है. थाना से कुछ ही दूरी पर मौजूद मकान में चोरी होने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं. वारदात में कितने की चोरी हुई है इसका पता महिला सीएसईबी कर्मी के कोरबा आने पर ही चल सकेगा.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786