कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

कपूरथला.

सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां मार्ग पर बुधवार की रात हुए गांव सवाल के पास एक निजी स्कूल के बाहर तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी500 के अनियंत्रित होकर पेड़ और स्कूल की ग्रिल से टकराने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

जानकारी के अनुसार हादसाग्रस्त गाड़ी नंबर पीबी10डीटी2835 सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की तरफ जा रही थी। रात करीब 12 बजे जब गाड़ी गांव सवाल के पास पहुंची तो चालक ने अचानक संतुलन खो दिया। पहले कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराई। रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद गाड़ी बेकाबू होकर पास स्थित निजी स्कूल की लोहे की ग्रिल से जा टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरे पेड़ से भिड़ गई। जबरदस्त टक्कर के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के टायर, शीशे और अन्य पुर्जे सड़क पर काफी दूर तक बिखर गए।

इस हादसे में राहुल गिल पुत्र सतपाल निवासी गांव बिधीपुर, सुल्तानपुर लोधी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लभ्भी पुत्र सोनू राम निवासी तलवंडी बूटा जिला जालंधर उम्र 17 साल की तथा अंजना रानी पत्नी राहुल गिल, निवासी गांव शंकर जिला जालंधर उम्र 23 साल को गंभीर हालत में सुल्तानपुर लोधी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लभ्भी की मौत हो गई। वहीं, अंजना की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने रात करीब 12 बजे घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया था। राहुल का शव रात करीब एक बजे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह मानी जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786