CMO ऑनलाइन ठगी के शिकार…रिश्तेदार बनकर ऐंठ लिए पैसे

गरियाबंद। ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए लोगों को सतर्क किया जाता है, लेकिन साइबर ठग हर रोज नए-नए तरीके अपना कर ठगी कर रहे हैं। अब शातिर ठगों ने गरियाबंद नगर पालिका परिषद सीएमओ से ऑनलाइन ठगी की है। ठग ने रिश्तेदार बनकर सीएमओ से 70 हजार रुपए ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर सीएमओ ने थाना में 420 का मामला दर्ज करवाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद कार्यरत आशीष तिवारी को 29 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले ने अपने आप को फूफा बताते हुए बुआ के एक्सीडेंट में कोमा में चले जाने की बात कहते हुए ऑपरेशन के लिए पैसे की जरूरत बताई। इस पर आशीष तिवारी ने अपने बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कोटक महिन्द्रा बैंक के खाता क्रमांक 8648709064 में 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

वाट्सअप कॉल कर बनाता था पैसा डालने का दबाव
इसके बाद भी उक्त व्यक्ति की ओर से लगातार वाट्सअप कॉल कर पैसा डालने का दबाव बनाए जाने पर सीएमओ को धोखाधड़ी की आशंका हुई। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बुआ का एक्सीडेंट हुआ ही नहीं है। ऑनलाइन ठगी के इस मामले में सीएमओ ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया। एडिशन एसपी डीसी पटेल ने बताया कि सिटी कोतवाली थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786