अजीत अगरकर की कुर्सी पर संकट! BCCI कर सकता है बड़ा बदलाव, चयन समिति पर लटक रही तलवार

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट
टीम में एक बड़ा फेरबदल होने का संकेत मिला है. यह बदलाव टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के पद पर हो सकता है. भारतीय टीम के मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर हैं और उनका कार्यकाल अगले महीने सितंबर में खत्म हो रहा है. ‘दैनिक जागरण’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को वनडे विश्व कप 2027 तक के लिए नहीं बढ़ाया जाएगा। 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि फिर अजीत अगरकर की जगह कौन लेगा? बता दें कि रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अजीत अगरकर की जगह भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. बता दें कि अजीत अगरकर कार्यकाल जून, 2026 में ही खत्म हो गया था, लेकिन बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया और वनडे विश्व कप 2027 तक उसे करने पर विचार कह रहा था, लेकिन अब ऐसा होने की संभावना नहीं है। 

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीतीं तीन बड़ी ट्रॉफियां
अजीत अगरकर की चयन समिति के नेतृत्व में टीम इंडिया की उपलब्धियों की बात करें, तो उसने तीन बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं, जिनमें दो टी-20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं. ऐसे में इन बातों को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि अभी अगरकर का पत्ता पूरी तरह से नहीं कटा है। 

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं लक्ष्मण
वहीं, वीवीएस लक्ष्मण की बात करें तो वह फिलहाल ‘बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के प्रमुख हैं. अभी हाल ही में वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका में दिखे थे. इससे पहले भी जब भारतीय टीम के मुख्य कोचिंग स्टाफ को ब्रेक दिया गया था, तब लक्ष्मण ने ही कोचिंग की कमान संभाली थी. लक्ष्मण लंबे समय से घरेलू सर्किट और भारतीय खिलाड़ियों के पूल पर पैनी नजर रखे हुए हैं, इसी कारण मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) के पद के लिए उनका नाम सामने आया है। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786