CM बघेल जयस्तंभ चौक में झांकी समारोह में हुए शामिल

रायपुर। गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतज़ार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतज़ार करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के अन्य नागरिकों के साथ सुंदर झांकियों से भक्ति रस का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की।

उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। इससे नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक परंपरा की जानकारी मिलेगी। सीएम बघेल ने कहा कि आप सभी समितियां बरसों से उस परंपरा को चला रही हैं जिसे आपके मोहल्ले की पुरानी पीढ़ियों ने शुरू किया होगा। ये बहुत स्वागत योग्य बात है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी का अवलोकन किया।

झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने के लिए मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786