तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, युवक की मौत; गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा। जिले में कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग पाली के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर चैतमा निवासी राजकुमार मरावी अपने दोस्त के साथ बाइक से पाली जा रहा था। इस दौरान पाली गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 और पाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल को लेकर डायल 112 की टीम पाली उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर गुस्साए लोगों ने कटघोरा-पाली फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म करवाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786