हाथियों का आतंक : दंतैल ने फिर एक ग्रामीण पर किया हमला, मौत, 1 महीने में गई 5 लोगों की जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। यहां केंदई रेंज के रिहायशी इलाके में दंतैल हाथी ने फिर एक ग्रामीण पर हमला कर दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, कटघोरा वन मंडल के केंदई और पसान रेंज में 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड से अलग एक दंतैल घूम रहा है, जो लगातार इंसानी बस्तियों में घुसकर लोगों की जान ले रहा है। एक माह के भीतर हाथी के हमले से 5 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं हाथियों ने किसानों की सैकड़ों एकड़ खेतों पर लगे धान की फसल को भी तबाह कर दिया है। ग्रामीण अपनी जान बचाने रतजगा करने को मजबूर हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी लाचार नजर आ रहे हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786