CG : सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म…पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिला में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। यहां आरोपी शख्स ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित बच्ची ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी थी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

नाबालिग बच्ची से रेप की ये घटना जांजगीर जिला के सारागांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक सूर्यवंशी पेशे से खेती-किसानी का काम करता है। 13 अगस्त को आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बच्ची को अपने घर बहला-फुसलाकर ले आया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद किसी तरह डरी-सहमी बच्ची अपने घर पहुंची।

पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद परिजनों ने बच्चीं के साथ सारागांव थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उधर पुलिस में अपराध दर्ज कराये जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच पुलिस को आरोपी के घर में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक सूर्यवंशी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786