MP : 20 अगस्त को भोपाल से गरीब कल्याण महाभियान का शुभारंभ करेंगे अमित शाह, फिर जाएंगे ग्वालियर

विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश में लगातार दौरे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री हाल ही में सागर आए थे और संत रविदास लोक के लिए भूमि पूजन करके गए हैं। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं।

गरीब कल्याण महाभियान का शुभारंभ करेंगे शाह

वे यहां से गरीब कल्याण महाभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे। महा अभियान के शुभारंभ के बाद अमित शाह ग्वालियर रवाना हो जाएंगे। वहां वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद गायत्री नगर ग्वालियर में आयोजित भाजपा सदस्यता संपर्क अभियान में शामिल होंगे और नए सदस्य बनाएंगे। शाम को ग्वालियर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा के बाद किसी बड़े भाजपा नेता का ग्वालियर में यह पहला दौरा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786