CG : सिंगर से हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

दुर्ग। जिला में एक पुलिस वाले के बेटे पर शादीशुदा महिला से रेप का गंभीर आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित महिला ऑर्केस्ट्रा में सिंगर थी, जिसे हेड कांस्टेबल के बेटे ने पहले तो प्यार का इजहार किया और फिर दोस्त के घर ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला से जब आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के स्मृति नगर पुलिस चैकी का हैं। जानकारी के मुताबिक 22 साल के योगेश पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। 36 साल की पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया हैं कि साल 2021 में ऑर्केस्ट्रा शो के दौरान उसकी पहचान योगेश से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मिलने लगे और योगेश ने महिला केा प्रपोज कर दिया। महिला ने बताया हैं कि उसकी एक बेटी हैं, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका हैं।

ऐसे में योगेश ने उससे शादी की बात कही,जिससे वह उसके झांसे में आ गयी। इसके बाद योगेश ने उसे भरोसा में लेकर चौहान टाउन अपने दोस्त के घर ले गया। वहां योगेश ने महिला से शादी करने की बात कहकर उसे भरोसा में ले लिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद महिला योगेश पर लगातार शादी के लिए दबाव बनाने लगी।

लेकिन युवक टालता रहा और फिर शादी से मना कर महिला से बात करना ही बंद कर दिया। इसी बात से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत अब पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस चैकी में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी योगेश फरार हो गया। बताया जा रहा हैं कि युवक का पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786