आज भी प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं…जूनियर डॉक्टरों की काम बंद हड़ताल जारी

प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। दरअसल गांधी मेडिकल कॉलेज में गायनी विभाग की जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने आत्महत्या कर ली थी। सरस्वती के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसी को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल का ऐलान किया है। जूनियर डॉक्टर्स ने गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख से इस्तीफे की मांग भी की है।

इस्तीफा दे देना चाहिए

जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी और रूटीन से अपनी ड्यूटी ली वापस। एडमिन ब्लॉक के सामने बैठकर अपनी मांगों को सरकार और हमीदिया प्रबंधन के सामने रखेंगे डॉक्टर्स। इन मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों खोला मोर्चा। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें उनके खिलाफ जांच चलने तक उनके संबंधित पदों से निलंबित किया जाना चाहिए।

बॉन्ड को तत्काल खत्म करना

इनमें से कोई भी संकाय अगले 3 वर्षों तक आंतरिक या एक्सटर्नल परीक्षक नहीं होना चाहिए। हेल्थी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। सीट छोड़ने वाले बॉन्ड को तत्काल खत्म करना।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786